स्लीमनाबाद द्वारा बिना अनुमति अवैध रूप से बोर करने वाले वाहन के विरुद्ध की कार्यवाही

स्लीमनाबाद द्वारा बिना अनुमति अवैध रूप से बोर करने वाले वाहन के विरुद्ध की कार्यवाही

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.                          

कटनी / श्री मान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में भूजल स्तर मे लगातार गिरावट होने से नलकूप का अवैध खनन करने वाले करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी महोदय स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी स्लीमनाबाद के नेतृत्व मे स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा भेड़ा टेक मे नलकूप का अवैध खनन करने वाले वाहन पर कार्यवाही कर जप्त किया गया ।

घटना विवरण- दिनांक 09-10/05/2026 की दरम्यानी रात को जरिये मुखबिर के सुचना मिली कि ग्राम भेड़ा टेक मे बिना अनुमति के बोर मशीन से नलकूप खनन हो रहा है जो मौके पर पहुंचकर सूचना की तस्दीक की गई एवं तस्दीक उपरांत एक अशोक लीलैंड कंपनी का पीले लाल रंग का ट्रक जिसका नम्बर KA 01 MG 9577 से बोर मशीन लगाकर खनन करता पाया जो श्रीमान कलेक्टर जिला मजिस्टेट जिला कटनी के आदेश क्र 1/907776 /पेयजल /राहत /2026/ कटनी /दिनांक 25/03/2026 का उल्लंघन करते हुये वाहन क्र .KA 01 MG 9577 मय  बोरिंग मशीन का चालक वृंदावन रैकवार पिता रतिराम रैकवार उम्र 32 साल नि रामपुर कला थाना गैरतगंज जिला रायसेन का नलकूप का खनन करते पाये जाने पर आरोपी संतोष कुमार उर्फ नत्थू राम प्यासी पिता गोविंद प्रसाद प्यासी उम्र 61 साल नि ग्राम भेड़ा थाना स्लीमनाबाद का एवं वृंदावन रैकवार पिता रतिराम रैकवार उम्र 32 साल नि रामपुर कला थाना गैरतगंज जिला रायसेन के विरुद्ध अपराध क्र 286/26 धारा 223,3(5) बी एन एस एव म प्र पेयजल परीक्षण अधिनियम 1986 की धारा 9 का अपराध पजीब्ध कर विवेचना मे लिया गया।

भूमिका – थाना प्रभारी सुदेश कुमार,उप निरी काशीराम झरिया प्र.आर. तेजप्रकाश सिंह,आरक्षक 41 दीपक यादव,विवेक झरिया की मुख्य भूमिका रही !

खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️


Email - globalindiatodaynews@gmail.com



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post