प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री सिंह का कटनी आगमन शनिवार को
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.
कटनी – प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह शनिवार 9 मई को कटनी जिले के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री श्री सिंह जिले में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ जल गंगा संवर्धन अभियान और स्वच्छता अभियान में भी शामिल होंगे।
प्रभारी मंत्री श्री सिंह सुबह 10 बजे लोलरी (नरसिंहपुर)से सड़क मार्ग से वाहन द्वारा कटनी के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:30 बजे जिला पंचायत सभागार में आयोजित 'जिला विकास सलाहकार समिति' की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 3 बजे कटनी के भाजपा कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और आमजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री सिंह शाम 4:30 बजे मसुरहा घाट में आयोजित 'जल गंगा संवर्धन एवं स्वच्छता अभियान' के कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे और शाम 5:30 बजे सड़क मार्ग से नरसिंहपुर जिले के लोलरी के लिये प्रस्थान करेंगे।
खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com