निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर को यातायात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी

निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर को यातायात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.

कटनी। जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा द्वारा प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर को यातायात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर लंबे समय से पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और विभिन्न थानों में कार्य करते हुए उन्होंने कानून व्यवस्था को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विभागीय अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

कटनी शहर में लगातार बढ़ते वाहनों का दबाव, प्रमुख चौराहों पर लगने वाला जाम और सड़क सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं लंबे समय से आम जनता के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। ऐसे में यातायात थाना प्रभारी के रूप में नई नियुक्ति को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

शहरवासियों को उम्मीद है कि नए यातायात थाना प्रभारी के नेतृत्व में नो पार्किंग पर सख्ती, अव्यवस्थित यातायात पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा नियमों का बेहतर पालन कराया जाएगा। विशेष रूप से स्कूल, बाजार और ओवरब्रिज क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को लेकर प्रभावी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस प्रशासनिक बदलाव को विभागीय मजबूती और कानून व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर की नियुक्ति के बाद पुलिस विभाग में भी नई ऊर्जा देखने को मिलगी ।

 Email - globalindiatodaynews@gmail.com 

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post