सूरज उगलेगा आग कटनी में अगले 48 घंटे हीट वेव का खतरा, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

सूरज उगलेगा आग

कटनी में अगले 48 घंटे हीट वेव का खतरा,लोगों को सतर्क रहने की सलाह



ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.

कटनी। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा चेतावनी के अनुसार कटनी जिले में आगामी दो दिनों के दौरान हीट वेव (लू) चलने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। जिले को येलो और ऑरेंज अलर्ट श्रेणी में रखा गया है,जिससे तेज गर्मी और तापमान में बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अत्यधिक गर्म हवाएं चल सकती हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने,पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की अपील की है।



बुजुर्गों,बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को धूप में निकलते समय सिर ढंकने तथा ORS और पानी साथ रखने की सलाह दी है। प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 

Email - globalindiatodaynews@gmail.com


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post