भाजपा का बड़ा फैसला:जिला अध्यक्षों को नहीं मिलेगा विधायक टिकट
संगठन में नई रणनीति,निगम-मंडल अध्यक्ष भी दावेदारी से बाहर!
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.
भोपाल/कटनी। मध्य प्रदेश भाजपा संगठन ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा और सख्त फैसला लिया है। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि संगठन में जिला अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके नेताओं को विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही अब निगम और मंडल अध्यक्षों को भी संभावित दावेदारों की सूची से बाहर रखने की तैयारी की जा रही है।
भाजपा संगठन का मानना है कि लंबे समय से एक ही चेहरे संगठन और चुनावी राजनीति में सक्रिय रहते हैं,जिससे नए कार्यकर्ताओं को अवसर नहीं मिल पाता। पार्टी अब “निष्पक्ष चयन” और नए नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। इस फैसले के बाद प्रदेशभर में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं और कई दावेदारों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।
संगठन के इस निर्णय को सत्ता और संगठन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि संगठनात्मक पद संभाल चुके नेताओं को पहले ही पर्याप्त जिम्मेदारी मिल चुकी है,इसलिए अब नए चेहरों को विधानसभा चुनाव में मौका दिया जाना चाहिए।
इस फैसले के बाद कई जिलों में राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं और भाजपा के अंदर नए दावेदार सक्रिय हो गए हैं।
Email - globalindiatodaynews@gmail.com