श्रद्धा और भक्ति से गूंजेगा क्षेत्र,25 मई से शुरू हुआ श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

श्रद्धा और भक्ति से गूंजेगा क्षेत्र,25 मई से शुरू हुआ श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ



ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P. 

कटनी / जबलपुर क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से 25 मई 2026 से 1 जून 2026 तक भव्य श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रतिदिन शाम 5 बजे से “प्रभु इच्छा तक” आयोजित होगा,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन स्वर्गीय श्री शिवरम सोनकर की पुण्य स्मृति में कराया जा रहा है।

इस पावन कथा में कथा वाचन का दिव्य रस श्रद्धालुओं को परम पूज्य श्री आचार्य जानकीनंदन महाराज के श्रीमुख से प्राप्त होगा। महाराज श्री अपने ओजस्वी एवं मधुर प्रवचनों के माध्यम से श्रीमद भागवत कथा का महत्व,भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं,धर्म,भक्ति और मानव जीवन के आदर्शों पर प्रकाश डालेंगे। आयोजन समिति द्वारा कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। कथा के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन,धार्मिक अनुष्ठान एवं प्रसादी वितरण भी किया जाएगा। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करेगा, बल्कि समाज में संस्कार,सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संदेश भी फैलाएगा।



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post