कटनी में जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठाई मांग

कटनी में जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठाई मांग



ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.

कटनी। जमीयत उलेमा-ए-हिंद कटनी इकाई के पदाधिकारियों द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई गई है। संगठन ने इस मांग को सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी एवं मध्य प्रदेश के मुफ़्तिये आज़म मौलाना अहमद साहब के विचारों का समर्थन करते हुए कटनी इकाई के जनरल सेक्रेटरी अब्दुल कादिर खान ने कहा कि गाय हिंदू समाज की आस्था और संस्कृति से जुड़ी हुई है,इसलिए उसका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाता है तो इससे गाय के नाम पर होने वाले विवाद,हिंसा और समाज में फैलने वाले तनाव को रोकने में मदद मिलेगी।

उन्होंने यह भी मांग की कि गाय की खरीद-फरोख्त और गौवंश वध पर सख्त कानूनी प्रतिबंध लगाया जाए,ताकि समाज में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहे। संगठन का मानना है कि इस तरह के कदम से कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और विभिन्न समुदायों के बीच आपसी विश्वास बढ़ेगा।

इस मुहिम में जमीयत उलेमा-ए-हिंद कटनी के कैशियर हाफिज़ अब्दुल रहीम की भी सक्रिय भूमिका बताई जा रही है। संगठन ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा,सद्भाव और पारस्परिक सम्मान को बढ़ावा देना है।


Email - globalindiatodaynews@gmail.com 




 

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post