एनकेजे में देर रात चाकूबाजी:युवक गंभीर रूप से घायल, जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

एनकेजे में देर रात चाकूबाजी:युवक गंभीर रूप से घायल,जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर







ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.

कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत महामाया नगर में देर रात चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आपसी विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप और दहशत का माहौल बन गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे महामाया नगर क्षेत्र में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि युवक लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

वहीं सूचना मिलते ही एनकेजे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है तथा विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है। क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। 









मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददातायों की नियुक्त करना है साथ ही खबरो और विज्ञापन के लिए संपर्क करें,हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️

Email - globalindiatodaynews@gmail.com







Post a Comment (0)
Previous Post Next Post