🚨 कटनी रेलवे स्टेशन जक्शन पर जनरल टिकट काउंटर में टिकट क्लर्क की मनमानी! यात्रियों से बदसलूकी का आरोप 🚨

🚨 कटनी रेलवे स्टेशन जक्शन पर जनरल टिकट काउंटर में टिकट क्लर्क की मनमानी! यात्रियों से बदसलूकी का आरोप 🚨

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

कटनी रेलवे जंक्शन स्टेशन पर जनरल टिकट काउंटर से जुड़ी एक गंभीर शिकायत सामने आई है। यात्रियों का आरोप है कि टिकट काउंटर पर तैनात क्लर्क खुल्ले पैसे (छुट्टे) के नाम पर रकम अपने पास रख लेते हैं और मांगने पर अभद्र व्यवहार करते हैं। जहां तक कि बदतमीजी पर उतर जाते है। यात्रियों से टिकट छीन लेते है इमरजेंसी होने के कारण यात्री कार्यवाही न करने में असमर्थ हो जाते है।

यात्रियों ने लगाए आरोप

स्थानीय यात्रियों के अनुसार,टिकट लेने के दौरान कई बार उन्हें पूरा पैसा वापस नहीं दिया जाता। जब इस बारे में सवाल किया जाता है,तो क्लर्क द्वारा बदतमीजी और असहयोग का रवैया अपनाया जाता है। इससे यात्रियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। और ये समस्या एक दिन की नहीं है ये रवैया दिन प्रतिदिन यात्रियों के साथ होता रहता है। इस मामले पर अधिकारियों को ठोस कार्यवाही करनी चाहिए।

जिम्मेदार कौन?

यह मामला न केवल यात्रियों के अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है। स्टेशन जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की घटनाएं व्यवस्था पर सीधा असर डालती हैं।

प्रशासन से मांग

➡️ संबंधित कर्मचारियों की जांच हो ।

➡️ दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ।

➡️ टिकट काउंटर पर पारदर्शिता और निगरानी बढ़ाई जाए ।

➡️ यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए ।

यात्रियों से अपील

ऐसी किसी भी घटना का सामना होने पर तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 या सुरक्षा हेल्पलाइन 182 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कड़ी कार्रवाई हो सके।

खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️ 

Email - globalindiatodaynews@gmail.com


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post