कटनी जिला सीमेंट व्यापारी संघ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डॉ. सुरेन्द्र राजपूत एवं पारस जैन की उपस्थिति में मुकेश नौगरहिया सहित पदाधिकारियों ने ली निष्ठा व गोपनीयता की शपथ

कटनी जिला सीमेंट व्यापारी संघ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न



डॉ. सुरेन्द्र राजपूत एवं पारस जैन की उपस्थिति में मुकेश नौगरहिया सहित पदाधिकारियों ने ली निष्ठा व गोपनीयता की शपथ

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

कटनी - 19 अप्रैल को कटनी जिला सीमेंट व्यापारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह नगर के बजरंग बाल रामायण समाज कार्यालय (सुख़न अखाड़ा के पास) में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पी.एच.डी.गुरु,चीफ ग्रुप एडिटर एवं मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डॉ.सुरेन्द्र राजपूत उपस्थित रहे,जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कटनी डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर श्री पारस जैन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

समारोह के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मुकेश नौगरहिया सहित सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा,ईमानदारी एवं समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई प्रत्येक जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से किया जाएगा तथा संघ के नियमों का पालन किया जाएगा।

कार्यक्रम में संघ के संरक्षक मंडल,पदाधिकारी,व्यापारी बंधु एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे समारोह और अधिक भव्य एवं सफल बना।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में संरक्षक मंडल में मोहन बजाज, सतीश अग्रवाल,महेंद्र नायक,देवेंद्र राय,देवेंद्र नायक,मनोज नौगरहिया,प्रसून बजाज,सुनील परोहा,दीपक कनकने,जगदीश सोनी,संजय जायसवाल,तासू जैन,सुरेंद्र नायक एवं रमेश भोजराज शामिल हैं। अध्यक्ष पद पर मुकेश नौगरहिया,उपाध्यक्ष के रूप में कमलेश बरसैंया,नितिन बलैया,जितेंद्र राय,गोरल दास कोटवानी एवं राजेश निषाद,सचिव संदीप प्यासी, सह सचिव नितिन अग्रवाल एवं अनिल साहू,कोषाध्यक्ष ओंकार सोनी,सह कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता,प्रवक्ता प्रभात नायक, मीडिया प्रभारी पंकज सुहाने एवं विनोद गुप्ता,कार्यक्रम प्रभारी हरीश मोर,आय-व्यय निरीक्षक अनिल सुहाने तथा संगठन मंत्री के रूप में सुनील साहू,गंगा नगरिया,विनीत नायक एवं सिद्धार्थ परोहा को दायित्व सौंपा गया।

इसके अलावा विशिष्ट सलाहकार के रूप में गुड्डू परोहा, बसंत यादव,निरंजन गुप्ता,महेश मोर,नरेंद्र चौरसिया,संजय गिरी,शैंकी अग्रवाल,आशीष नायक,बाबा खान,आशीष जैन,यतेंद्र सिंह,अरुण बजाज,विक्रम भाई,नीतू जैन,रवि नायक एवं रोशन चावला तथा सक्रिय सदस्यों में जगदीश प्यासी,अजय द्विवेदी,सतीश साहू,अमर जायसवाल,जय प्रकाश एवं सोहन साहू शामिल हैं।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए व्यापारी हितों की रक्षा एवं विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।


खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी म.प्र.
9301608586🖊️ 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post