भीषण गर्मी में राहत: अखिल विश्व गायत्री परिवार के डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन [ DIYA ] कटनी चैप्टर ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ

भीषण गर्मी में राहत: अखिल विश्व गायत्री परिवार के डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन [ DIYA ] कटनी चैप्टर ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ



ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

कटनी। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत देने के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार के डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन (DIYA) कटनी चैप्टर द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। 

वेंकट लाइब्रेरी परिसर में वटवृक्ष के नीचे शीतल जल का प्याऊ प्रारंभ किया गया है, जिससे क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को राहत मिल रही है।

इस सेवा कार्य का शुभारंभ मनोनीत जिला समन्वयक श्री कमल राज अग्रवाल के नेतृत्व में मां गायत्री, परम पूज्य गुरुदेव एवं वरुण देवता के आवाहन के साथ किया गया। इस दौरान समन्वय समिति सदस्य शरद जायसवाल, डॉ. विद्याभूषण खरे, श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव, देवेंद्र दुबे, धीरज नामदेव, लव सिंह चौहान, अभिषेक केशरवानी, दीपक शीरवानी, असीम चतुर्वेदी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह जल केंद्र विशेष रूप से उस क्षेत्र में स्थापित किया गया है, जहां सार्वजनिक पेयजल की उपलब्धता नहीं है। वेंकट लाइब्रेरी में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं, खेल मैदान में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी तथा बाजार आने वाले ग्रामीण इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।



गायत्री परिवार कटनी ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों एवं संस्थाओं से अपील की है कि वे इस तरह के सेवा कार्यों में आगे आकर सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक स्थानों पर लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।

“मानव सेवा ही माधव सेवा है” के संदेश के साथ संगठन ने भविष्य में अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे जल केंद्र प्रारंभ करने की योजना बनाई है।

खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी म.प्र.
9301608586🖊️

Email - globalindiatodaynews@gmail.com


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post