🚨 शहर में ट्रांसफार्मर आग का खतरा,व्यवस्था नदारद! 🚨
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]
कटनी में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी के बीच शहर में दो दिन में दो बार ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं।
आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई,वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में मशक्कत करते नजर आए।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके पर फ़ायर ब्रिगेड की कोई ठोस तैयारी नहीं दिखी।
ऐसे हालात में बड़ा हादसा होने का खतरा लगातार बना हुआ है।
👉 सवाल यह है:
क्या नगर प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
क्या गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं?
⚠️ स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि
हर संवेदनशील इलाके में फायर सेफ्टी की व्यवस्था की जाए
ट्रांसफार्मर की नियमित जांच हो
आपातकालीन टीम हमेशा अलर्ट मोड में रहे
अगर जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी,तो यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे में बदल सकती है।
वहीं कटनी विद्युत विभाग के इ.इ.श्री मुकेश महोवे से संपर्क किया गया तो उन्होंने जानकारी दी कि हमारी तरफ से हर प्रकार से गर्मी में होने वाले ट्रांसफॉर्मर आगजनी से बचाव के लिए टीम लगी हुई है,जगह जगह मेंटेनेंस का काम चालू है,हमारी तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है,उन्होंने शहर की जनता से अपील की है,की ट्रांसफार्मर के आस पास पन्नी फ्लेक्स किसी भी प्रकार की चीज़ न लगाए गर्मी के कारण इसमें आग लग सकती है,जिससे ट्रांसफार्मर को नुकसान हो सकता है,बाकी आगजनी से बचने के लिए आगे की तैयारी भी हमारी टीम की और से की जा रही है ।
खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com