LPG ब्लैक मार्केटिंग पर बड़ा वार! अब सूचना देने वालों को मिलेगा 25% तक इनाम
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]
रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध भंडारण की सूचना देने वालों को दिया जायेगा पुरस्कार
पुरस्कार स्वरूप दी जायेगी जप्त शुदा सिलेंडरों की 25 प्रतिशत राशि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा ।
वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुये रसोई गैस सिलेंडारों के दुरुपयोग एवं कालाबाजारी को रोकने जिला प्रशासन द्वारा सूचना देने वाले व्यक्ति को जप्त सिलेंडरों की अनुमानित लागत की 25 प्रतिशत राशि पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा की है।
कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा के प्रभारी अधिकारी एवं एलपीजी नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र अहके के अनुसार जिले में रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति गैस सिलेण्डरों की ब्लैक मार्केटिंग अथवा अवैध भंडारण या व्यापार होने से संबंधित सूचना देगा तथा सूचना सही पाई जाने पर उस व्यक्ति को जप्तशुदा राजसात गैस सिलेण्डरों की अनुमानित राशि का 25 प्रतिशत अथवा अधिकतम राशि रूपये पाँच हजार रूपये से पुरस्कृत किया जायेगा।
संयुक्त कलेक्टर के मुताबिक सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जायेगी। रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की सूचना एलपीजी के नोडल अधिकारी को मोबाइल नम्बर 88780 38092 पर अथवा कंट्रोल रूम के मोबाइल नम्बर 95843 19092 पर कॉल कर या व्हाटसएप पर मैसेज के माध्यम दी जा सकती है ।
खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com