''पैसे नहीं तो शव नहीं”– छिंदवाड़ा अस्पताल पर लगे गंभीर आरोप, इंसानियत फिर हुई शर्मसार !
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां दमुआ निवासी ज्वाला बिहारे नामक युवक को बुधवार सुबह विवांता हॉस्पिटल में परिवारजनों के द्वारा भर्ती कराया गया।परिजनों ने विवांता हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे बेटे की कमर में दर्द था जिसे हम साधारण भाषा में साइटिका कहते हैं। मृतक की पत्नी का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधक से बार बार निवेदन करने पर भी उसे अस्पताल से छुट्टी नहीं दी गई,और ना ही परिजनों को मिलने दिया गया। और डॉक्टरों के द्वारा शव को भी नहीं दिया जा रहा था और कहा गया कि पहले इलाज के पैसे दो फिर शव आपको दिया जाएगा। मौके पर देहात थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत और पुलिस बल मौजूद रहे और परिजनों को शव दिलाकर मामले को शांत कराया गया।

