अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जीव रक्षा के लिए अमिता श्रीवास का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जीव रक्षा के लिए अमिता श्रीवास का सम्मान





ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

कटनी। विगत 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के शेफ़ रेस्टोरेंट में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजू किरन पोद्दार एवं उनकी समिति के माध्यम से गौ रक्षा कमांडो फोर्स की सक्रिय सदस्य अमिता श्रीवास को जीव रक्षा के क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अमिता श्रीवास द्वारा पशु एवं जीवों की रक्षा के लिए किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणा दायी हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।


खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें और हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें ।
चीफ़ एडिटर
राहुल सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज
9301608586 



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post