रेडक्रॉस सोसायटी कटनी की प्रबंधकारिणी की बैठक संपन्नउत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. यशवंत वर्मा और पवन बजाज सम्मानित

रेडक्रॉस सोसायटी कटनी की प्रबंधकारिणी की बैठक संपन्नउत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ.यशवंत वर्मा और पवन बजाज सम्मानित




ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

कटनी (11 मार्च) - कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की अध्यक्षता में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा कटनी की प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में स्टेट चेयरमैन सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. श्याम सिंह कुमरे उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. कुमरे ने रेडक्रॉस सोसायटी के जनहितैषी उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस का मूल मंत्र पीड़ित मानवता की निस्वार्थ सेवा है। डॉ. कुमरे ने कटनी जिला शाखा द्वारा संचालित गतिविधियों की सराहना करते हुए इसे सेवा कार्यों में सदैव तत्पर रहने वाली इकाई बताया।

          बैठक के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं और योगदान के लिए पूर्व सचिव एवं सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय डॉ. यशवंत वर्मा एवं पूर्व राज्य कार्यकारिणी प्रतिनिधि श्री पवन बजाज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने उनके कार्यों को अन्य सदस्यों के लिए प्रेरणादायी बताया।

          बैठक में चेयरमैन श्री सुशील शर्मा ने प्रबंधकारिणी समिति के आगामी निर्वाचन को लेकर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में सचिव श्री अभिनंदन शर्मा ने सभी उपस्थित अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

          इस अवसर पर उप सभापति पं. लालजी शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री रमेश खण्डेलवाल, सदस्य सर्वश्री एम.जे.एस. लांबा, गोविंद सचदेवा, सारंग बजाज, अग्रज लहरिया, रामानुज सोनी, प्रियता सिंह ठाकुर उपस्थित रहें।


खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें और हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें ।
चीफ़ एडिटर
राहुल सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज
9301608586



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post