शहर मे नहीं थम रही चाकूबाजी कल मर्डर के बाद आज फिर चाकूबाजी मे चार युवक घायल रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवा मे फिर हुई वारदात

शहर मे नहीं थम रही चाकूबाजी कल मर्डर के बाद आज फिर चाकूबाजी मे चार युवक घायल रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवा मे फिर हुई वारदात



ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ] 

कटनी शहर मे लगातार बढ़ रही चाकूबाजी से आम लोगो मे दहशत का माहौल बन गया है, अब शहर मे ऐसा लगता है की आम आदमी कही भी सुरक्षित नहीं है, विगत दिवस रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवा मे चाकू बाजी मे विहार के यूबक की नाबालिक द्वारा हत्या कर दी गई थी ठीक उसी क्षेत्र समीप आज देर रात फिर चाकू बाजी की घटना सामने आ गई घटना मे लगभग 4 से 5 युवकों का घायल होना बताया जा रहा है जिनको जिला अस्पताल मे इलाज के लिए लाया गया है जानकारी मे बताया गया की बरगवा निवासी सोनू ओर मोनू घर के समीप अंडे के ठेले पर खड़े हुए थे तभी 10 से 12 युवक शराब के नशे मे आये ओर गाली गलौच करने लगे मना करने पर सोनू ओर मोनू को चाकूओ से हमला कर दिया बीच बचाव मे एक दो युवक ओर घायल हों गए घटना की जानकारी लगते ही रंगनाथ थाना पुलिस मौक़े पर पहुंची तों भीड़ को शांत कराते हुए घायल युवकों को जिला अस्पताल लायी ओर घटना करने वाले युवकों की तलाश जारी कर दी है ।

खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें और हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें ।
चीफ़ एडिटर
राहुल सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज
9301608586



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post