कटनी: आदतन अपराधी पर कलेक्टर की सख्ती,3 माह तक थाने में हाजिरी के आदेश

कटनी: आदतन अपराधी पर कलेक्टर की सख्ती, 3 माह तक थाने में हाजिरी के आदेश



ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

कटनी जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष तिवारी ने आदतन अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। वार्ड क्रमांक 14 अमरैयापार,थाना कैमोर निवासी इमरान खान उर्फ करिया (37) के विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आगामी 3 माह तक प्रतिमाह 1, 7, 14, 21 और 28 तारीख को थाना कैमोर में उपस्थित होकर हाजिरी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। इमरान के खिलाफ मारपीट कर चोट पहुंचाने,जान से मारने की धमकी देने,बुरी नीयत से हाथ पकड़ने और दहेज प्रताड़ना जैसे कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा उस पर साम्प्रदायिक भावनाओं को भड़काने और लोगों को उकसाकर विवाद करने के आरोप भी हैं।

पुलिस द्वारा पूर्व में कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किए जाने के बावजूद उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। क्षेत्र में शांति एवं सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए कलेक्टर ने यह कदम उठाया है।

प्रशासन का मानना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें और हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें ।
चीफ़ एडिटर
राहुल सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज
9301608586



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post