कटनी | स्लीमनाबाद में अवैध प्लाटिंग का खेल उजागर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]
कटनी स्लीमनाबाद में इन दिनों अवैध प्लाटिंग का बड़ा खेल सामने आया है। स्लीमनाबाद में पेट्रोल पम्प के सामने दुकानों के पीछे भारत गैस के पास बंधी रोड इलाके पर किसानों की जमीन में चूना डालकर प्लाटिंग का खेल चल रहा है बिना वैध नक्शा, सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं के भू-माफिया खुलेआम खेतों को काटकर प्लॉट बेच रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर जमीन की खरीदी-बिक्री की जा रही है, जिससे भविष्य में प्लॉट लेने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं प्रशासन की कार्रवाई को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
मामले के सामने आने के बाद लोगों ने जिला प्रशासन से अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई करने और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

