दुबे कॉलोनी में बेखौफ भू माफियाओ द्वारा अवैध प्लाटिंग खेल,बिना नक्शा ओर रोड़ नाली के धड़ल्ले से अवैध प्लाटिंग
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]
कटनी की दुबे कॉलोनी क्षेत्र में इन दिनों भू-माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से अवैध प्लॉटिंग किए जाने का मामला सामने आ रहा है। बिना किसी वैध नक्शे की मंजूरी,सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं के बिना ही जमीन को छोटे-छोटे प्लॉट में काटकर बेचा जा रहा है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार संबंधित नियमों को दर किनार कर खुलेआम प्लॉटिंग की जा रही है,जिससे भविष्य में यहां रहने वाले लोगों को सड़क,नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर अवैध प्लॉटिंग पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि नियमों के विरुद्ध चल रहे इस खेल पर रोक लग सके।

