बस स्‍टैण्‍ड ऑडिटोरियम में गुरूवार को होगा विक्रमोत्‍सव का भव्य आयोजन सूर्य उपासना कार्यक्रम में शामिल होंगे राज्यमंत्री श्री धर्मेन्‍द्र लोधी

बस स्‍टैण्‍ड ऑडिटोरियम में गुरूवार को होगा विक्रमोत्‍सव का भव्य आयोजन सूर्य उपासना कार्यक्रम में शामिल होंगे राज्यमंत्री श्री धर्मेन्‍द्र लोधी


ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

कटनी – भारतीय नव वर्ष सृष्टि आरंभ दिवस, वर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत के आरंभ और गुड़ी पड़वा के अवसर पर गुरूवार 19 मार्च को प्रात: 10 बजे बस स्‍टैण्‍ड स्थित ऑडिटोरियम में भव्य 'विक्रमोत्सव' मनाया जाएगा।

          गुरूवार को सुबह 10 बजे संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्यमंत्री श्री धर्मेन्‍द्र लोधी के मुख्‍य आतिथ्‍य में कोटि सूर्य उपासना कार्यक्रम का आयोजन होगा। साथ ही प्रमुख मंदिरों और शासकीय भवनों पर ब्रम्‍हध्‍वज स्‍थापित किया जाएगा और बस स्‍टैण्‍ड ऑडिटोरियम में नाट्य प्रस्‍तुति सम्राट विक्रमादित्‍य का भव्‍य मंचन भी होगा।

          विक्रमोत्‍सव कार्यक्रम के व्‍यवस्थित आयोजन हेतु कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने इसके लिए एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी को समन्‍वय अधिकारी नियुक्‍त किया है। जबकि उपायुक्‍त नगर निगम शैलेष गुप्‍ता को नो‍डल अधिकारी तथा सहायक नोडल अधिकारी के तौर पर शासकीय तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील बाजपेई और जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि को नियुक्‍त किया है।

        एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी ने नागरिकों से नाट्य प्रस्‍तुति सम्राट विक्रमादित्‍य को देखने बस स्‍टैण्‍ड ऑडिटोरियम में पहुंचने का लोगों से आग्रह किया है। सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इस आयोजन में जीवंत सहभागी बनने कहा गया है


खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज म.प्र.
9301608586
🖊️


Email - globalindiatodaynews@gmail.com


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post