360 स्वयंसेवियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]
जिला इकाई कटनी द्वारा हाल ही में चार विभिन्न सत्रों में कुल 360 स्वयंसेवियों को आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। 9 फरवरी से 15 मार्च तक चले इन सत्रों में स्वयंसेवियों को नागरिक सुरक्षा संगठन का परिचय एवं 12 सेवाएं,आपदा प्रबंधन अधिनियम व नागरिक सुरक्षा अधिनियम,आपदा में सिविल डिपॉस वालेंटियर्स की भूमिका तथा रेस्क्यू में सामान्य सिद्धांत,भूकंप, बाढ़ व आगजनी रेस्क्यू की इंप्रोवाइज्ड मेथड,सर्पदंश,भगदड़ व आकाशीय बिजली,आधुनिक युद्ध प्रगाली,भीड़ व्यवहार,हवाई हमला चेतावनी प्रणाली,सायरन बाह्य व आंतरिक चेतावनी प्रणाली,ड्रोन हमले व बचाव,लगठानों के प्रकार रस्सों व सीढ़ियों के प्रयोग,आपदा प्रबंधन उपकरण का प्रदर्शन व संचालन,आगजनी के कारण व बचाव,प्राथमिक चिकित्सा आदि का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

