आखिर क्यों लगता है कटनी रेल्वे स्टेशन के बाहर जाम ?

आखिर क्यों लगता है कटनी रेल्वे स्टेशन के बाहर जाम ?

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

कटनी रेल्वे स्टेशन में अव्यवस्थित पार्किंग ओर प्रशासन का ढीला रबैया होने के कारण ऑटो चालक को जहां जगह मिली वहीं गाड़ी खड़ी कर देते है। सड़क को ही पार्किंग बना देते है। और यदि जगह मांगी जाती है मुसाफिरों से ही गलत शब्दों का इस्तमाल करते है और लड़ने को उतारू हो जाते है।

ऑटो और ई-रिक्शा की भीड़

सवारी के इंतजार में ऑटो/ई-रिक्शा सड़क पर ही खड़े रहते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है।

ठेले-रेहड़ी और अतिक्रमण

स्टेशन के बाहर दुकानें और ठेले लगने से सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है।

संकरी सड़क और गलत ट्रैफिक प्लानिंग

एंट्री-एग्जिट अलग नहीं, वन-वे सिस्टम नहीं—सब कुछ एक ही रास्ते से चलता है।

ट्रैफिक कंट्रोल की कमी

पीक टाइम पर पुलिस या ट्रैफिक स्टाफ की कमी से स्थिति और बिगड़ जाती है। प्रशासन की इस लापरवाही से जनता को भीड़ का सामना करना पड़ता है। ऐसे स्थिति को देखकर पुलिस प्रशासन को कड़ा कदम उठाना चाहिए।


खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️


Email - globalindiatodaynews@gmail.com

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post