खिरहनी ओवर ब्रिज पर अनियंत्रित हुआ ट्रक,ऑटो को मारी टक्कर,लगा जाम

खिरहनी ओवर ब्रिज पर अनियंत्रित हुआ ट्रक,ऑटो को मारी टक्कर,लगा जाम



ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

कटनी। शहर के मुख्य चौराहे के समीप एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। दरअसल कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरहनी ओवरब्रिज पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया,जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक ऑटो के ऊपर चढ़ गया,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग  इकट्ठा हो गए और बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद भी काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना में ऑटो सवार कुछ लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है,जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारण ओवरब्रिज पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ओवरब्रिज पर ट्रैफिक व्यवस्था को सख्त किया जाए और आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।


खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज म.प्र.
9301608586
🖊️ 

Email - globalindiatodaynews@gmail.com


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post