निषाद राज की जयंती पर निकला विशाल जुलूस,विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी जुड़े वर्चुअल

निषाद राज की जयंती पर निकला विशाल जुलूस,विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी जुड़े वर्चुअल



ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

कटनी। निषाद समाज के गौरवशाली पर्व पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी के निषाद समाज को जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए समाजहित में कई महत्वपूर्ण बातें कही। उन्होंने निषाद समाज से जुड़े व्यवसायिक आरक्षण का भी समर्थन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े, जहाँ उन्होंने समाज के वरिष्ठ अध्यक्ष एवं पार्षद जयनारायण निषाद, संरक्षक वेंकट निषाद, युवा समाजसेवी श्याम निषाद सहित अन्य समाजजनों से संवाद किया। मुख्यमंत्री के जुड़ने से पूरे समाज में खुशी का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कटनी विधायक संदीप जायसवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी एवं महापौर प्रीति संजीव सूरी भी उपस्थित रहे। हर वर्ष की तरह इस बार भी निषाद समाज द्वारा भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया,जो नई बस्ती निषाद मोहल्ले से शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई मंगलम गार्डन,दुर्गा चौक पहुँची। हजारों की संख्या में समाजबंधुओं की सहभागिता ने आयोजन को भव्य रूप दिया।

कार्यक्रम का संचालन युवा समाजसेवी श्याम निषाद द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भगवान श्री राम के बाल सखा राजा गुहराज निषाद जी के जन्मोत्सव को मित्रता और सेवा भाव के प्रतीक के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम,माता सीता,लक्ष्मण जी,हनुमान जी एवं केवट जी की झांकी प्रस्तुत की गई। साथ ही मातृशक्ति एवं वरिष्ठजनों का सम्मान,सांस्कृतिक कार्यक्रम,नृत्य प्रस्तुति और कराटे प्रदर्शन जैसे आकर्षक आयोजन भी किए गए। मंच से समाज के वरिष्ठजनों ने अपने विचार रखे और समाज की एकता व प्रगति पर जोर दिया।

कार्यक्रम में संरक्षक पूर्व जनपद अध्यक्ष वेंकट निषाद, वरिष्ठ पार्षद एवं निषाद मांझी उत्थान समिति के अध्यक्ष जयनारायण निषाद, सरपंच संतोष निषाद, रिट.इंजी.जमुना निषाद, रिट.कमिश्नर राजेश पूरविया, पूर्व पार्षद पार्वती निषाद, मंगलम गार्डन डायरेक्टर शशि निषाद, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष रेखा निषाद, राजेश निषाद, नरेश बर्मन, पप्पू निषाद, सुखलाल केवट, मोनिका निषाद, गोल्ड मेडिलिस्ट नेशनल चैस प्लेयर स्नेहा निषाद, दिव्या निषाद, प्रदेश स्तरीय नृत्य कलाकार दिवांशी निषाद, खुशबु निषाद,रुक्मिणी निषाद, अंजना निषाद, रामप्यारी निषाद, शुभि निषाद, सुधा निषाद, किशोरा निषाद, पूर्व पार्षद सुरेश निषाद, लवकुश निषाद, चिरई निषाद, विरन निषाद, सुनील निषाद, नकुल निषाद, गोलू निषाद, राकेश निषाद, इंद्रजीत निषाद, राजू निषाद, लालू निषाद, रोशन निषाद, संतोष निषाद, आशीष निषाद आदेश निषाद,विशाल निषाद, दुन्नी निषाद, राघव बर्मन, विष्णु निषाद, पिंटू निषाद, मंगी निषाद, बेटू निषाद, लक्ष्मण निषाद, कृष्णगोपाल निषाद, अतुल निषाद, किशन निषाद, राज निषाद, आयुष बर्मन, योगेश बर्मन, कान्हा बर्मन, सुनील निषाद, नारायण निषाद, सुमित निषाद, शेखर निषाद, लखन निषाद, लक्की निषाद, गुड्डू निषाद, रमा निषाद, पंकज कोष्ठा, शुभम, सौरभ, रमेश, मनोज निषाद, मुकुल निषाद, सोमू निषाद, जय कश्यप, कान्हा, शोमिल, मुकुट, लड्डू, भूमि, प्रिशा सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति, वरिष्ठजन एवं हजारों युवा उपस्थित रहे।

खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️


Email - globalindiatodaynews@gmail.com

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post