कटनी की बेटी श्वेता सोंधिया ने बढ़ाया जिले का मान,नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) रेपर्टरी आर्टिस्ट के रूप में हुआ चयन

कटनी की बेटी श्वेता सोंधिया ने बढ़ाया जिले का मान,नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) रेपर्टरी आर्टिस्ट के रूप में हुआ चयन

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P./कटनी से राहुल गोविन्द सोनकर की रिपोर्ट/ कटनी कला,प्रतिभा और निरंतर मेहनत का परिणाम तब सबसे अधिक प्रेरणादायक बन जाता है,जब कोई कलाकार अपने शहर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करता है। ऐसा ही गौरवपूर्ण क्षण कटनी और विंग्स थिएटर परिवार के लिए आया है। विंग्स थिएटर की प्रतिभाशाली अभिनेत्री श्वेता सोंधिया पिता श्री प्रेम लाल सोंधिया का चयन देश की प्रतिष्ठित संस्था नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में रेपर्टरी आर्टिस्ट के रूप में हुआ है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार,बल्कि पूरे कटनी जिले और रंगमंच से जुड़े कलाकारों के लिए गर्व का विषय है।

श्वेता सोंधिया ने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत कटनी के विंग्स थिएटर से की थी। यहीं से उन्होंने रंगमंच की बारीकियों को सीखा और अपनी अभिनय प्रतिभा को निखारा। उनकी लगन,अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इसी समर्पण के बल पर उन्होंने भारतेंदु नाट्य अकादमी,लखनऊ में प्रवेश प्राप्त किया,जहाँ उन्होंने अभिनय का विधिवत प्रशिक्षण हासिल किया। प्रशिक्षण के बाद वे अकादमी की रेपर्टरी आर्टिस्ट के रूप में भी अपनी सेवाएँ देती रहीं और अनेक प्रभावशाली प्रस्तुतियों में अपने अभिनय का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अब उनका चयन देश की सबसे प्रतिष्ठित रंगमंचीय संस्थाओं में से एक नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) की रेपर्टरी में होना उनके अभिनय कौशल,मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। यह उपलब्धि उन सभी युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा है,जो छोटे शहरों से निकलकर बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं।

विंग्स थिएटर के संस्थापक हिम्मत बहादुर पुरी गोस्वामी ने श्वेता की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे विंग्स थिएटर परिवार के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्वेता भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से देशभर में कटनी का नाम रोशन करेंगी।

कटनी के कला प्रेमियों,रंगकर्मियों और सामाजिक संगठनों ने भी श्वेता सोंधिया को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post