कटनी के युवा जय उदासी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में मिला स्वर्ण पदक

कटनी के युवा जय उदासी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में मिला स्वर्ण पदक

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P. 

कटनी 21 जून 2026/ कटनी जिले के होनहार युवा जय उदासी ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में "स्व. शंकरलाल चौबे स्मृति स्वर्ण पदक" प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

जय उदासी को यह सम्मान एम.कॉम. परीक्षा 2022 में विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।

समारोह में मंगू भाई पटेल,मोहन यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

जय उदासी,सिलिकोबाइट कटनी डिग्री कॉलेज के छात्र रहे हैं। उनकी इस सफलता से परिजनों,शिक्षकों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल करने वाले जय ने पूरे कटनी जिले को गौरवान्वित किया है।

अपनी सफलता पर जय उदासी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता,लगुरुजनों और शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक मेहनत करने तथा नई ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेगा।

कटनी के लिए यह गौरव का विषय है कि जिले के एक युवा ने राष्ट्रपति की उपस्थिति में विश्वविद्यालय का प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। 


मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com 




Post a Comment (0)
Previous Post Next Post