संत निरंकारी भवन माधव नगर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.
कटनी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संत निरंकारी भवन,माधव नगर में प्रातः 06 बजे से 07 बजे तक योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पतंजलि योग समिति के जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ योग प्रशिक्षक श्री पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
योग सत्र के दौरान उपस्थित साध-संगत एवं सेवादल के भाई-बहनों ने विभिन्न योगासन,प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। श्री पंकज शर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक,मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा व्यक्ति स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जी सकता है।
कार्यक्रम के संयोजक श्री राजकुमार जी तथा सेवादल संचालक श्री शंकर भाषाणी जी ने सभी उपस्थितजनों का स्वागत करते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर संत निरंकारी मिशन की साध-संगत,सेवादल के भाई-बहन एवं अन्य श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन एवं मानव कल्याण की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।
मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com