कटनी में चाकूबाजी से सनसनी: घर लौट रहे कपड़ा व्यापारी पर जानलेवा हमला,शहर की कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

कटनी में चाकूबाजी से सनसनी: घर लौट रहे कपड़ा व्यापारी पर जानलेवा हमला,शहर की कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.

कटनी- शहर में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण गुरुवार शाम सामने आया,जब एक  कपड़ा व्यापारी पर उनके ही घर के पास चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के  अनुसार  रंग नाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत पाठक वार्ड निवासी 57 वर्षीय मोहम्मद हनीफ,जो सुमालिया हैंडलूम के संचालक हैं,गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे अपने गोदाम से घर लौट रहे थे। तभी घर के समीप आरोपी कुनाल वंशकार,पिता संतोष वंशकार ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि घटना से पहले रोशन ठाकुर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद हालात इतने बिगड़ गए कि मोहम्मद हनीफ पर जानलेवा हमला कर दिया गया। चाकू लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। वहीं,पुलिस विवाद की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर शहर में आम नागरिक और व्यापारी कितने सुरक्षित हैं ? दिनदहाड़े घर के बाहर चाकू से हमला होना यह संकेत देता है कि अपराधियों में कानून का खौफ लगातार कम होता जा रहा है। अब लोगों की निगाहें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं कि आरोपी कब तक गिरफ्त में आता है और पीड़ित को कितना जल्द न्याय मिल पाता है।

इस मामले मे रंगनाथ थाना प्रभारी का कहना है की पुराना विवाद था जिसको लेकर चाकूवाजी घटना हुई है आरोपी की तालाश जारी है।

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com 



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post