जिला अस्पताल में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार,कैमोर पुलिस ने भेजा जेल

जिला अस्पताल में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार,कैमोर पुलिस ने भेजा जेल



ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.

कटनी। जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ और उपद्रव की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को कैमोर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अस्पताल परिसर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बहाल हो गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में एक व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ कर हंगामा किए जाने की सूचना मिलने पर कैमोर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी स्वास्तिक पटेल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक संस्थानों में उपद्रव,तोड़फोड़ और कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कैमोर पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों और अस्पताल प्रबंधन ने सराहना की है। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही हैं !

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com 



 

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post