अतिक्रमण विभाग कार्यालय में घुसकर मारपीट का आरोप,शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी

अतिक्रमण विभाग कार्यालय में घुसकर मारपीट का आरोप,शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी



ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज़ M.P. 

कटनी - नगर निगम के अतिक्रमण विभाग द्वारा एक स्कूटी को कार्रवाई के दौरान इमरजेंसी वैन से उठाए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को वाहन उठाने की कार्रवाई से नाराज कुछ लोग अतिक्रमण विभाग के कार्यालय पहुंच गए और वहां कर्मचारियों के साथ कथित रूप से मारपीट की। घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर अतिक्रमण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी देर शाम कोतवाली थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली थाना प्रभारी राखी पाण्डेय ने बताया कि विभाग की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हो रहा है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है तथा तथ्यों के आधार पर प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं मामले में अतिक्रमण विभाग के अधिकारियों के विस्तृत बयान और शिकायत के आधार पर स्थिति और स्पष्ट होने की संभावना हैवो।

    सूत्रों के द्वारा जानकारी प्राप्त हो रही है,कि कुछ राजनीतिक दल के लोगों द्वारा प्रशासन के ऊपर दबाव बनाकर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे है। अब ये देखा जाएगा कि इस बात पर कितनी सच्चाई है। 

वही आपको बता दे कि दोनों पक्ष कोतवाली थाना पहुंच कर अपनी अपनी शिकायत कोतवाली थाना प्रभारी के पास लेकर पहुँचे है । 

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com 



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post