नगर निगम कर्मचारी पर हमले के विरोध में हड़ताल,कार्यवाही से नाखुश कर्मचारी

नगर निगम कर्मचारी पर हमले के विरोध में हड़ताल,कार्यवाही से नाखुश कर्मचारी

गलोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P. 

कटनी। नगर निगम कर्मचारी पर हुए प्राणघातक हमले और मामले में अब तक की गई कार्रवाई से असंतोष जताते हुए नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। गुरुवार शाम लगभग 7.30 बजे टीसी बजाज कार्यालय के समीप हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया,जिसके बाद निगम कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखा गया।

जानकारी के अनुसार,विवाद के दौरान एक नगर निगम कर्मचारी पर जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद घायल कर्मचारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि मामले की गंभीरता के अनुरूप अब तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई है,जिससे निगम अमले में नाराजगी बढ़ गई है।

घटना के विरोध में शुक्रवार को नगर निगम अतिक्रमण कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी,कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा निगम कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि कर्मचारियों पर लगातार हमले होते रहेंगे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी,तो उनका मनोबल प्रभावित होगा।

हड़ताल के कारण नगर निगम की कई सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जा सकता है। वही कर्मचारियों का कहना है कि कि ये एक दिन की बात नहीं है हम अपना काम बड़ी इमानदारी से करते है किंतु इस प्रकार की आए दिन घटनाएं होती रहती है अक्सर देखा जाता है कि उच्च अधिकारियों के द्वारा मामला दबा दिया जाता है तो कभी राजनीति दल के लोग अपना धौंस जमाकर हमें दबाने की कोशिश करते है अब हम लोगों के कार्य को लेकर अधिकारियों द्वारा कड़े नियम एवं सुरक्षा को लेकर कड़े नियम नहीं बनाए जाते। तब तक हम हड़ताल पर रहेंगे !

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com 



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post