एडीशनल एसपी डॉ. संतोष डेहरिया का तबादला,कमल मौर्य संभालेंगे जिम्मेदारी

एडीशनल एसपी डॉ. संतोष डेहरिया का तबादला,कमल मौर्य संभालेंगे जिम्मेदारी

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.

कटनी।। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की जारी तबादला सूची में कटनी जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीशनल एसपी) डॉ. संतोष डेहरिया का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर कमल मौर्य को कटनी का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार डॉ. संतोष डेहरिया को कटनी से स्थानांतरित कर उप सेनानी, 36वीं वाहिनी बालाघाट पदस्थ किया गया है। वहीं वर्तमान में उप सेनानी, 5वीं वाहिनी के पद पर पदस्थ कमल मौर्य को कटनी जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. संतोष डेहरिया के कार्यकाल के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने,अपराध नियंत्रण,विशेष अभियान संचालन तथा पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की गईं। उनके नेतृत्व में पुलिस विभाग ने विभिन्न चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया और कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।

अब कमल मौर्य जिले में एडीशनल एसपी का दायित्व संभालेंगे। पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कि नए एडीशनल एसपी के रूप में कमल मौर्य जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

गृह विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश में प्रदेश भर के 66 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है,जिसमें कटनी जिले का यह परिवर्तन भी शामिल है। पुलिस प्रशासन और जिले के विभिन्न वर्गों द्वारा डॉ. संतोष डेहरिया को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं,वहीं कमल मौर्य के स्वागत की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

कमल मौर्य की पहचान

वर्तमान में 5वीं वाहिनी में उप सेनानी के पद पर पदस्थ

आरक्षक भर्ती-2025 के उत्कृष्ट संचालन के लिए डीजीपी प्रशंसा से सम्मानित

प्रशासनिक दक्षता एवं अनुशासित कार्यशैली के लिए चर्चित अधिकारी

कटनी पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव डॉ. संतोष डेहरिया के स्थानांतरण के बाद अब कमल मौर्य जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का दायित्व संभालेंगे। पुलिस महकमे में हुए इस परिवर्तन को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️


Email - globalindiatodaynews@gmail.com 

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post