बिरसा मुंडा निर्माण दिवस पर कलेक्ट्रेट में सौंपा गया ज्ञापन

बिरसा मुंडा निर्माण दिवस पर कलेक्ट्रेट में सौंपा गया ज्ञापन



ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P. 

कटनी। उलगुलान बिरसा फाउंडेशन के नेतृत्व में 9 जून 2026 को बिरसा मुंडा निर्माण दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय कटनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर विभिन्न जनहितैषी मांगों को लेकर प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन,संघर्ष और आदिवासी समाज के उत्थान में उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार सामाजिक न्याय,शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई के प्रतीक हैं।

उलगुलान बिरसा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि निर्माण दिवस का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना तथा युवाओं को शिक्षा,संगठन और सामाजिक विकास के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर समाज के विकास,युवाओं को रोजगार,शिक्षा सुविधाओं के विस्तार एवं आदिवासी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। 

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com 




Post a Comment (0)
Previous Post Next Post