मझगवां फाटक में पेयजल संकट का स्थायी समाधान,आदिवासी मोहल्ले में हुआ बोर खनन

मझगवां फाटक में पेयजल संकट का स्थायी समाधान,आदिवासी मोहल्ले में हुआ बोर खनन



ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.

कटनी। ग्राम पंचायत मझगवां फाटक के आदिवासी मोहल्ले में लंबे समय से बनी हुई पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। क्षेत्र के लगभग 20 से 25 परिवार वर्षों से पानी की किल्लत से जूझ रहे थे,लेकिन अब नए बोर खनन के बाद ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

जानकारी के अनुसार,क्षेत्र में पेयजल संकट की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने मामले को प्राथमिकता से लिया। लगभग एक माह पूर्व उन्होंने अपने प्रतिनिधि को मौके पर भेजकर ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली थी। प्रतिनिधि ने क्षेत्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों से चर्चा की और पूरी स्थिति से उन्हें अवगत कराया।

ग्रामीणों की समस्या सामने आते ही अशोक विश्वकर्मा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर बोर खनन की प्रक्रिया शुरू करवाई। उनके सतत प्रयासों के फलस्वरूप बोर की स्वीकृति मिली और निर्धारित स्थल पर सफलतापूर्वक बोर खनन का कार्य पूर्ण किया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से उन्हें पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाना पड़ता था,जिससे महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब नए बोर के निर्माण से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने का रास्ता साफ हो गया है और क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या का समाधान हो गया है।

ग्रामीणों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जनता की समस्या को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई कर राहत पहुंचाई। ग्रामीणों ने कहा कि वे हमेशा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं।

मझगवां फाटक के ग्रामवासियों ने इस महत्वपूर्ण जनहितकारी कार्य के लिए अशोक विश्वकर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। 

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com 









Post a Comment (0)
Previous Post Next Post