संत निरंकारी मंडल माधव नगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग शिविर का आयोजन

संत निरंकारी मंडल माधव नगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग शिविर का आयोजन

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.

कटनी। संत निरंकारी मंडल माधव नगर में रविवार, 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक विशेष योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रशिक्षण पतंजलि योग सेवा समिति के जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सेवादल संचालक शंकर भाषाणी ने बताया कि योग मानव जीवन को स्वस्थ,संतुलित और सकारात्मक बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। योग शिविर में विभिन्न योगासन,प्राणायाम एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।

उन्होंने सभी भाई-बहनों एवं साध संगत से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील करते हुए कहा कि अपने इष्ट मित्रों,परिजनों एवं परिचितों को भी साथ लेकर आएं,ताकि सभी लोग योग के लाभ प्राप्त कर सकें और स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हों।

संत निरंकारी मंडल द्वारा आयोजित इस योग शिविर को लेकर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल है।

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com 



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post