शिक्षा रत्न पारस जैन बने आयोजन समिति के मुख्य संचालन सूत्रधार
ग्लोबल इंडिया टुडे न्यूज M.P.
कटनी। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की आगामी पांचवीं प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक एवं जबलपुर संभागीय सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु वरिष्ठ शिक्षाविद्,समाजसेवी एवं शिक्षा रत्न पारस जैन को आयोजन समिति का मुख्य संचालन सूत्रधार नियुक्त किया गया है।
कटनी जिले में शिक्षा,सामाजिक सरोकारों एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पारस जैन को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में हर्ष का वातावरण है। संगठन का मानना है कि उनके व्यापक अनुभव,नेतृत्व क्षमता एवं उत्कृष्ट संगठन कौशल से कार्यक्रम के सफल एवं भव्य आयोजन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ,कटनी जिला इकाई के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिक्षा रत्न पारस जैन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि पारस जैन के कुशल मार्गदर्शन,बेहतर समन्वय एवं दूरदर्शी नेतृत्व में आगामी 19 जुलाई को आयोजित होने वाली पांचवीं प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक एवं जबलपुर संभागीय सम्मेलन ऐतिहासिक,भव्य एवं यादगार आयोजन सिद्ध होगा। यह सम्मेलन पत्रकारों के हितों,संगठनात्मक मजबूती तथा पत्रकारिता के समकालीन विषयों पर सार्थक विमर्श का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com