सीएम हेल्पलाइन के त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण पर दें विशेष ध्यान,निगमायुक्त के स्पष्ट निर्देश,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

सीएम हेल्पलाइन के त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण पर दें विशेष ध्यान,निगमायुक्त के स्पष्ट निर्देश,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी की निगमायुक्त तपस्या परिहार ने निगम कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित सी.एम. हेल्पलाइन प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान निगम प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा प्रत्येक शिकायत का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी प्रकरणों का निराकरण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सी.एम. हेल्पलाइन शासन की महत्वपूर्ण जनहितकारी व्यवस्था है,जिसके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएं शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं। ऐसे में शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों पर सर्वोच्च प्राथमिकता से कार्यवाही करते हुए प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।

श्री तपस्या परिहार ने लोक निर्माण स्वास्थ्य ,जलप्रदाय,राजस्व,भवन,स्थापना एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों की सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का संबंध एक से अधिक विभागों से है,उनमें विभागीय समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई की जाए,ताकि नागरिकों को समय पर राहत मिल सके। निगमायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि बिना उचित कारण प्रकरणों को एक विभाग से दूसरे विभाग में स्थानांतरित करने अथवा अनावश्यक रूप से लंबित रखने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाए। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अधिकारियों को सी.एम. हेल्पलाइन प्रकरणों के निरंतर मॉनिटरिंग एवं प्रभावी फॉलोअप के निर्देश देते हुए निगमायुक्त ने कहा कि नागरिक संतुष्टि ही प्रशासनिक कार्यों की सफलता का प्रमुख आधार है।
 

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com 






Post a Comment (0)
Previous Post Next Post