जन शिकायत पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 पाव देशी शराब जब्त

जन शिकायत पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 पाव देशी शराब जब्त

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.

कटनी। श्रीमान कलेक्टर कटनी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम के आदेशानुसार मंगलवार 16 जून 2026 को अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। कार्रवाई आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके के नेतृत्व में जन शिकायत के आधार पर की गई।

आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक-01 अंतर्गत कैंप,केरेन लाइन,रॉबर्ट लाइन,इमलिया,ग्राम धपई एवं ग्राम तखला थाना माधवनगर क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान कुल 52 पाव देशी मदिरा बरामद कर जप्त की गई।

आबकारी टीम ने संबंधित आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत तीन प्रकरण दर्ज किए। साथ ही मौके पर अवैध रूप से शराब विक्रय नहीं करने की सख्त हिदायत भी दी गई।
इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रवीणरतन वरकड़े वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक केशव उइके,आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार तथा आरक्षक किसन लाल बरदिया का सराहनीय योगदान रहा।

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com 




 






Post a Comment (0)
Previous Post Next Post