मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी की सौजन्य भेंट,मैहर के विकास कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.
भोपाल। विगत दिवस राजधानी भोपाल में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी की सौजन्य भेंट हुई। इस दौरान मैहर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास,जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई।
भेंट के दौरान विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री के समक्ष मैहर क्षेत्र में सड़क,पेयजल,शिक्षा,स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव रखे। साथ ही क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं विकास कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक द्वारा रखे गए सुझावों एवं मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने,युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में मैहर विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।
इस सौजन्य भेंट को मैहर क्षेत्र के विकास एवं जनहित के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Email - globalindiatodaynews@gmail.com