सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने आयोजित किया मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.
कटनी। Central Bank of India द्वारा 22 मई 2026 को मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीजीएच सेंट्रल ऑफिस के श्री पुरुषोत्तम मीणा एवं रीजनल हेड श्री अविनाश कुमार ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को विभिन्न रिटेल लोन योजनाओं की जानकारी प्रदान करना एवं उन्हें बेहतर वित्तीय सुविधाओं के माध्यम से अपने सपनों को साकार करने में सहयोग देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों को विभिन्न आकर्षक लोन योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसमें सेंट गृह लक्ष्मी होम लोन योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए विशेष सुविधा के साथ 7.10 प्रतिशत से प्रारंभ ब्याज दर एवं 30 वर्ष तक की अवधि की जानकारी दी गई। वहीं सेंट होम लोन योजना के तहत नए एवं पुराने मकान या फ्लैट की खरीद के लिए 7.20 प्रतिशत से प्रारंभ ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने की बात कही गई।
इसके अलावा सेंट गोल्ड लोन योजना के अंतर्गत ₹60 लाख तक का ऋण एवं शून्य प्रोसेसिंग शुल्क की सुविधा बताई गई। सेंट वाहन लोन योजना में 7.60 प्रतिशत से प्रारंभ ब्याज दर और अधिकतम 7 वर्ष की पुनर्भुगतान अवधि की जानकारी ग्राहकों को दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्राहकों को बैंक की विभिन्न वित्तीय योजनाओं एवं सेवाओं के माध्यम से उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप समाधान प्रदान किए गए। अधिकारियों ने कहा कि सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों को सरल,सुलभ एवं भरोसेमंद बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
Email - globalindiatodaynews@gmail.com