पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या,पार्टी करने गए थे,देर रात कनपटी में बंदूक रखकर दोस्त ने किया हमला

पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या,पार्टी करने गए थे,देर रात कनपटी में बंदूक रखकर दोस्त ने किया हमला



ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.

 रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक सनसनी मामला सामने आया है। यहां एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके गांव में तनाव का माहौल है। मामला जिले के सामान थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़ारिया मोहल्ले का है। रविवार देर रात यहां एक पुलिसकर्मी की उसके ही दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी।

करीबी दोस्त ने की हत्या

पुलिसकर्मी राकेश कुमार पटेल रविवार रात घर से दोस्त के यहां पार्टी करने के निकले थे। हत्या का आरोप पुलिसकर्मी के एक करीबी दोस्त पर लगा है। घटना के बाद से दोस्त फरार है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मैहर जिले के रामनगर थाना में पदस्थ पुलिसकर्मी राकेश कुमार पटेल अपने गांव गए थे। उनके बच्चे की तबियत खराब थी जिस कारण से वह रीवा आए थे। रविवार को उनके गड़ारिया मोहल्ले में रहने वाले अपने दोस्त राकेश तिवारी के यहां पार्टी करने के लिए घर से निकले थे।

देर रात 1 बजे गोली मारकर हत्या

इसी दौरान रात करीब 1 दोस्त ने कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने की क्या वजह थी अभी अब अज्ञात है। घायल पुलिस कर्मी को संजय गांधी स्मारक चिकित्सालय रीवा में अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने अस्पताल में चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। मृतक पुलिसकर्मी एक बेटी और बेटा है।

रीवा में पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या

रविवार देर रात दोस्त के यहां हो रही थी पार्टी

करीबी दोस्त ने गोली मारकर की हत्या

हत्या के बाद से आरोपी फरार,पुलिस ने शुरू की जांच
मौके पर पहुंचे अधिकारी

घटना की सूचना मिलती ही सामान थाना पुलिस एवं विभाग की आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।आरोपियों की तलाश कर हत्या की मुख्य वजह पता करने में जुटे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके बाद कारण सामने आएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Email - globalindiatodaynews@gmail.com
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post