कटनी में 31 मई को होगा रैपिड ओपन रेटिंग चेस टूर्नामेंट,खिलाड़ियों में उत्साह

कटनी में 31 मई को होगा रैपिड ओपन रेटिंग चेस टूर्नामेंट,खिलाड़ियों में उत्साह



कटनी / डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में 31 मई को कटनी में रैपिड ओपन रेटिंग चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर जिले के शतरंज खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

टूर्नामेंट का शुभारंभ सुबह 9:15 बजे किया जाएगा, जिसके बाद प्लेयर्स मीट आयोजित होगी। इसके उपरांत सुबह 10:00 बजे से प्रतियोगिता का पहला राउंड प्रारंभ होगा। दिनभर चलने वाले मुकाबलों के बाद शाम 7:00 बजे विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 300 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया गया है। यह टूर्नामेंट जिले के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करेगा,साथ ही अनुभवी खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले भी देखने को मिलेंगे।

रजिस्ट्रेशन एवं अन्य जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर 8817331487,7000284023 और 7898228999 पर संपर्क कर सकते हैं।

Email - globalindiatodaynews@gmail.com 



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post