बहोरीबंद थाने में बड़ा बदलाव! नई कमान संभालते ही एक्शन मोड में TI विजय विश्वकर्मा
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]
कटनी। बहोरीबंद थाना में हालिया प्रशासनिक फेरबदल के बाद आज रविवार को नवागत थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने पदभार ग्रहण कर लिया है।
बीते दिनों पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में हुई सख्त कार्रवाई के तहत पूर्व थाना प्रभारी अखिलेश दहिया को लाइन अटैच किया गया था,वहीं एक आरक्षक को भी निलंबित कर दिया गया।
इस कार्रवाई के बाद अब बहोरीबंद थाने की जिम्मेदारी निरीक्षक विजय विश्वकर्मा को सौंपी गई है।
पदभार संभालते ही उन्होंने साफ संदेश दिया
- क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करना पहली प्राथमिकता
- आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान
- अपराधियों पर सख्त कार्रवाई
उन्होंने कहा कि पुलिस जनता के भरोसे पर खरी उतरेगी और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
आपको बता दें कि निरीक्षक विजय विश्वकर्मा हाल ही में जबलपुर से ट्रांसफर होकर कटनी आए थे और पुलिस लाइन में पदस्थ रहते हुए नई जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे थे।
इससे पहले भी वे कटनी जिले में कोतवाली और माधव नगर थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और क्षेत्रीय अनुभव रखते हैं।
अब देखना होगा कि नई कमान के साथ बहोरीबंद में कानून व्यवस्था कितनी सख्ती से पटरी पर आती है!

