नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक शाला में पहुंचकर विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]
कटनी - युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं आयुक्त तपस्या परिहार! भविष्य से भेंट अभियान के तहत नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें सफलता के अहम मंत्र बताए।
उन्होंने कहा— “कड़ी मेहनत,समय का सही उपयोग और स्पष्ट लक्ष्य ही सफलता की असली कुंजी है।”
छात्रों को आत्मविश्वास बढ़ाने,सकारात्मक सोच रखने और निरंतर प्रयास करते रहने की भी दी सलाह।
आयुक्त के मार्गदर्शन से छात्रों में नया जोश और आत्मविश्वास देखने को मिला!

