अवैध कालोनी विकसित करने वालों के विरुद्ध निगम प्रशासन द्वारा कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी अवैध संरचना पर चला निगम का बुलडोजर,अहमद नगर में बड़ी कार्रवाई
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]
कटनी - नगर में अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई का दायरा तेज कर दिया है। इसी कड़ी में राम मनोहर लोहिया वार्ड स्थित अहमद नगर क्षेत्र में सोमवार प्रातः निगम प्रशासन के संयुक्त अमले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से निर्मित संरचना को जे.सी.बी मशीन के माध्यम से हटाने की कार्यवाही की गई।
कालोनी सेल प्रभारी एवं कार्यपालन यंत्री श्री अंशुमान सिंह ने बताया कि अहमद नगर स्थित खसरा नंबर 635/1, 636/1, 637 तथा 638 पर उवैस अहमद, मुजम्मिल कय्यूम एवं अन्य द्वारा बिना वैध अनुमति और स्वीकृति के कॉलोनी विकसित करने के उद्देश्य से अवैध प्लाटिंग का निर्माण कार्य किया जा रहा था। शिकायत और जांच के बाद निगम अमले ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन के माध्यम से स्थल पर निर्मित अवैध निर्माण की संरचनाओं को हटानें की कार्यवाही की गई। उक्त प्रकरण के संबंध में पूर्व में शिकायत प्राप्त होने पर संबंधितों को बिना अनुमति प्राप्त किये किसी भी प्रकार का निर्माण/विकास कार्य प्रारंभ नहीं किये जाने का नोटिस प्रदान किया गया था।
निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नगर में अवैध कॉलोनाइजरों के विरूद्ध कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की नियम विरुद्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में लिप्त लोगों पर नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों को भी आगाह किया है कि वे प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता और निगम की स्वीकृति की जांच अवश्य कर लें, अन्यथा भविष्य में उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।
खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com