सेवा ही सच्चा धर्म है

सेवा ही सच्चा धर्म है 

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

कटनी - वैसे तो समिति द्वारा सेवा कार्य प्रतिदिन किए जाते हैं, जिनका प्रचार-प्रसार नहीं किया जाता।

लेकिन समाज में जागरूकता और प्रेरणा फैलाने के उद्देश्य से समय-समय पर कुछ सेवाओं को साझा किया जाता है।

गर्मी की दस्तक के साथ एक सराहनीय पहल

कल श्री महाकाल सरकार सेवा समिति कटनी के सदस्यों ने पशु-पक्षियों और प्रकृति संरक्षण के भाव से बंदर महाराजों के लिए भोजन की व्यवस्था की। 

संदेश साफ है…

सेवा करने के लिए किसी बड़े मंच या संगठन की जरूरत नहीं होती ! हर व्यक्ति अपने स्तर पर भी यह पुण्य कार्य कर सकता है।

आप भी आगे आएं

गर्मी के इस मौसम में पशु-पक्षियों के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था अवश्य करें।

प्रकृति बचेगी,तभी जीवन बचेगा

पशु-पक्षियों और जीव-जंतुओं का संरक्षण ही सच्चा प्रकृति संरक्षण है।

एक छोटा प्रयास,बड़ा बदलाव ला सकता है


खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी म.प्र.
9301608586🖊️

Email - globalindiatodaynews@gmail.com
 

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post