स्टेशन मार्ग पर व्यवस्था या ‘ट्रैप’? - दो कदम की दूरी पर शराब दुकान,बार और पुलिस कार्रवाई से उठे सवाल
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [म. प्र.]
कटनी शहर के व्यस्त स्टेशन मार्ग पर एक अजीब और विवादास्पद स्थिति देखने को मिल रही है। यहां शराब की दुकान और उसके ठीक बाजू में बार संचालित है,और जैसे ही कोई व्यक्ति बार से बाहर निकलता है,कुछ ही दूरी पर तैनात पुलिस द्वारा भारतीय मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर दी जाती है। जिसका जुर्माना लगभग 12 हजार से 13 तक का भरना पड़ता है ।
स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि यह स्थिति एक तरह का “ट्रैप” बन चुकी है,जहां पहले शराब उपलब्ध कराई जाती है ,और फिर तुरंत दंडात्मक कार्रवाई की जाती है। इससे आम नागरिकों में असमंजस और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है।
हालांकि कानून साफ है कि नशे में वाहन चलाना अपराध है और इस पर सख्त कार्रवाई जरूरी भी है,लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या इस तरह की लोकेशन प्लानिंग और तुरंत कार्रवाई निष्पक्ष है या फिर यह केवल चालान बढ़ाने का तरीका बनती जा रही है?
नागरिकों का मानना है कि प्रशासन को ऐसे संवेदनशील स्थानों पर संतुलित व्यवस्था बनानी चाहिए—जहां न तो कानून का उल्लंघन हो और न ही आम जनता को “फंसाने” जैसी स्थिति बने।
मुख्य सवाल:
क्या शराब दुकान और बार के ठीक पास पुलिस की तैनाती उचित है ?
क्या यह सुरक्षा के लिए है या चालान बढ़ाने की रणनीति ?
क्या प्रशासन को इस व्यवस्था की समीक्षा करनी चाहिए ?
खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com