ई - रिक्शा चालको की मनमानी चरम पर! न बर्दी, न बैच, न किसी नियम का पालन राह चलते आम लोगों से बदसलूकी और गुंडागर्दी!

 ई-रिक्शा चालकों की मनमानी चरम पर!



न बर्दी,न बैच,न किसी नियम का पालन राह चलते आम लोगों से बदसलूकी और गुंडागर्दी!

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

कटनी शहर की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे ई-रिक्शा,प्रशासन की चुप्पी ने परेशानियां बढ़ा दी है,ऐसी घटना आज देखने को मिली शाम 7 बजे सिटी मॉल के पास जाम का ताता लगा रहता है जिससे प्रशासन हमेशा मोन रहता है, बही ई रिक्शा चालक जिसका गाड़ी नंबर MP 21ZB1457 है, जिसका सही तरीके से नंबर भी नहीं दिख रहा है फिर भी ट्राफिक पुलिस कार्यवाही करने में नाकाम रहती है और ऑटो चालक नियमों की धज्जियां उड़ाने में लगे हुए है ये ऑटो चालक गलत तरीके ऑटो पार्क करने पर बाइक सवार व्यक्ति से बहस करते हुए नजर आया सिर्फ बात इंडिकेटर की थी कि आप गाड़ी पास कर रहे हो तो इंडिकेटर दीजिए, बस इतनी बात को लेकर ऑटो चालक बहस करने लगा और लड़ने पर उतारू हो गया बाइक सवार ने बताया कि में सही समय पर ब्रेक नहीं लगाता तो मेरे साथ दुर्घटना हो सकती थी अब देखना होगा कि यातायात पुलिस इस ई रिक्शा चालक पर क्या कार्यवाही करती है ।

खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी म.प्र.
9301608586🖊️

Email - globalindiatodaynews@gmail.com
 

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post