कटनी में 14 अप्रैल को धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया संत शिरोमणि सेन महाराज की 726 वीं जयंती,अभिषेक, पूजन व भंडारे के साथ समाज के मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान !

कटनी में 14 अप्रैल को धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया संत शिरोमणि सेन महाराज की 726 वीं जयंती,अभिषेक, पूजन व भंडारे के साथ समाज के मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान !

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

कटनी। संत शिरोमणि सेन महाराज की 726 वीं जयंती 14 अप्रैल मंगलवार को शहर में धूमधाम से मनाई गई । संत शिरोमणि सेन महाराज जयंती हर्षोउल्लास के साथ जिला सेन समाज के द्धारा तैयारियां कर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, यह जयंती  14 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष द्वादशी के अवसर पर शहर के शेर चौक, पुरानी बस्ती स्थित शिव श्रीवास पंचायत मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाई गई ।

        सेन जयंती के अवसर पर मंदिर प्रांगण में विविध धार्मिक आयोजनों के साथ समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान व भंडारा भी आयोजित किया गया था, इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला सेन समाज के अध्यक्ष गोविंद सेन ने बताया कि सेन जयंती के अवसर पर धार्मिक आयोजनों की शुभारंभ शिव श्रीवास पंचायती मंदिर में प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक अभिषेक पूजन व हवन के साथ किया गया । इसके बाद दोपहर 2 बजे कृषि उपज मंडी पहरूआ स्थित खेर माता मंदिर से वाहन रैली निकाली गई । वाहन रैली पहरूआ से शुरू होकर पन्ना मोड़, बस स्टेंड, चांडक चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मेन रोड स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर आकर समाप्त हुई । जिसके बाद यहां से संत शिरोमणि सेन महाराज की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा हनुमान मंदिर से शाम 6 बजे शुरू होकर सुभाष चौक, झंडा बाजार होते हुए शेर चौक पुरानी बस्ती स्थित शिव श्रीवास पंचायती मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई। जिसके बाद मंदिर प्रांगण में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया, और भंडारे में प्रसाद वितरण के साथ सेन जयंती कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों का हर्षौल्लास के साथ समापन हुआ । 


खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी म.प्र.
9301608586🖊️

 

Email - globalindiatodaynews@gmail.com

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post